Review Tech Auto is a one stop destination to read all about Trends, How-To Guides and Tech Information.

NCC (एनसीसी) का फुल फॉर्म क्या है?

नमस्कार दोस्तों, देश सेवा करने का जूनून तो देश के हर एक युवा में होता है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है, की पढाई पूरी करने के बाद हर एक छात्र जब नौकरी के लिए apply करता है, तो सबसे पहला form NDA का भरता है। आप सब ने भी ये exam जरूर दिया होगा । NDA का exam पास करके आप direct army officer बन जाते है और देश को अपनी सेवाएं देते है। इसके अलावा भी बहुत सारे options है ,जिसके through आप defense forces को join कर सकते है, जैसे CDS, TA (Territorial Army) इत्यादि।

अगर, आप देश सेवा करना चाहते है,इनमे से किसी भी option को choose कर सकते है। आज हम एक ऐसी Corp के बारे में बात करेंगे, जो आपको defense forces join करने में help करेगी। आज के इस लेख में हम चर्चा करेंगे ‘NCC ‘ के बारे में। जैसे एनसीसी का फुल फॉर्म क्या है, इसकी स्थापना कब हुई, NCC day कब मनाया जाता है ,इसको join कैसे कर सकते है इत्यादि।

आप सभी बहुत अच्छी तरह से जानते होंगे की NCC का फुल फॉर्म होता है, ‘NATIONAL CADET CORPS‘। जैसा की आप फुल फॉर्म देख कर समझ ही गए होंगे की NCC सैनिको का एक दल है, जिन्हे छोटी उम्र से ही सेना जैसा माहौल दिया जाता है,ताकि वे भविष्य में आसानी से एक आर्मी सैनिक बन सके। आपको बता दे की NCC के students को Armed Forces की jobs में ज्यादा preference दी जाती है। Preference देने का मुख्य कारण ये है, की इन सबको NCC में लगभग वही training दी जाती है,जो आर्मी persons को दी जाती है।
अगर आप NCC के बारे में पुरे विस्तार से जानना चाहते है, तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े। तो ,चलिए बिना किसी देरी के आज का आर्टिकल शुरू करते है।

NCC क्या है ?

ये सवाल हर उस students के लिए महत्वपूर्ण है,जो NCC join करने की इच्छा रखता है। इसका फुल फॉर्म वैसे NATIONAL CADET CORPS है, पर ज्यादातर लोग इसे short form से ही जानते है। इसकी स्थापना 16 अप्रैल 1948 को पंडित हरादया नाथ कुंजरु की अगवाई में की गयी। पर ,इसे असली पहचान 15 जुलाई 1948 में मिली। आपकी जानकरी के लिए बता दे की, सबसे पहले जर्मनी ने इस corps की शुरुआत सन 1660 में की थी। इसकी स्थापना करने का पूरा श्रये गवरनमेंट ऑफ यूनिटीड किंगडम को दिया जाता है।

भारत में NCC का मुख्यालय देश की राजधानी दिल्ली में तथा इसके निदेशालय देश के विभिंन राज्यों में स्थित है। 1 जनवरी,2021 लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार आइच ने NCC के महानिदेशक का कार्यभार संभाला। सुदर्शन फ़क़ीर द्वारा लिखा गया ‘हम सब भारत है ‘ NCC का आधिकारिक गीत है। अब आगे बढ़ते है ,और कुछ खास जानते है, NCC के बारे में।

NCC का फुल फॉर्म हिंदी में:

English में तो NCC का फुल फॉर्म ज्यादातर लोग जानते होंगे। पर हम सब हिन्दुस्तान के नागरिक है ,तो हमे इसका हिंदी में फुल फॉर्म भी पता होना चाहिए। NCC का हिंदी में फुल फॉर्म है,’राष्ट्रीय सैनिक छात्र दल’। इसे Indian Military Cadet Corps के नाम से भी जाना जाता है। इसका मुख्य कार्य देशभर के स्कूलों ,कॉलेज और universities से cadet select करके, उन्हें बुनियादी सैन्य परिक्षण प्रदान करना है।
जससे छात्रों में अनुशासन और देश भक्ति की भावना जाग सके।

NCC के दुसरे फुल फॉर्म:

Internet पे आपको NCC के बहुत से फुल फॉर्म देखने को मिल जायेगे। चलिए ,एक नज़र NCC के दूसरे फुल फॉर्म पर भी डाल
लेते है। अगर आप भी NCC join करने की सोच रहे है, तो आपको उसके सारे full form पता होने चाहिए। NCC को हम निचे दिए गए फुल फॉर्म्स से भी जान सकते है :

  • NCC Nondescripts Cricket Club
  • NCC Norwalk Community College
  • NCC Nunawading Christian College
  • NCC National Capital Commission
  • NCC National Community Church
  • NCC NewCastle City Council
  • NCC Nikko Cordial Corporation

पर, आपका सरोकार तो सिर्फ इसके real फुल फॉर्म से है, जो है ‘National cadet Corps ‘।

NCC की उत्पत्ति:

आप सभी जानते ही है, की NCC में students को वही training दी जाती है, जो एक Army soldier को दी जाती है। तो हम कह सकते है, की इसकी उत्पत्ति का main reason देश में आर्मी की कमी को पूरा करना है। जिससे, जरुरत पड़ने पर वो देश के काम आ सके। आप सभी को ये जानकर ख़ुशी होगी की इसकी उत्पत्ति इंडियन डिफेन्स अधिनियम के तहत हुई थी।

NCC का लक्ष्य:

NCC students का main motto तो देश की सेवा करना ही है। इसका लक्ष्य,सेना को जरुरत पड़ने पर उसकी सहायता करना है। इसके cadets में अनुशासन और देश भक्ति कूट -कूट के भरी होती है। देश को जरुरत पड़ने पर ये अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। NCC ने अपने कार्य को बखूबी निभाया है। आप को बता दे की, इसकी tagline चुनने के लिए भी जद्दो -जहद 11 अगस्त 1978 को आरंभ हुई। बहुत सी tag lines में से last में ‘देशभक्ति और अनुशासन’ को final किया गया।

NCC का लक्ष्य देश के युवाओं को अनुशासित कर, उनमे देशभक्ति की भावना जगाना है।

NCC Day कब मनाया जाता है ?

हर एक NCC student को पता होना चाहिए की NCC Day कब आता है ? अगर आप जानते है, तो बहुत बढ़िया है, और नहीं जानते तो जल्दी ही जान जायेगे। आपको बता दे की हर साल नवंबर के Fourth Sunday को NCC Day मनाया जाता है।

NCC का मुख्यालय कहाँ पर स्तिथ है?

अब बात कर लेते है ,NCC के मुख्यालय की। आप सभी जानते होंगे की, किसी भी संस्था के सही तरीके से संचालन के लिए उसके मुख्यालय का होना बहुत आवश्यक है। आपको बता दे की ,NCC का मुख्यालय बाकि defense Forces की तरह दिल्ली में ही है। दिल्ली से ही देश भर के NCC निदेशालय का संचालन होता है।

NCC का झंडा:

क्या आप जानते है? की NCC को Triangular Service Organization के नाम से भी जाना जाता है। इसको इस नाम से इसलिए जाना जाता है ,क्योकि इसमें Army ,Navy और Air Force तीनो सेनाएं शामिल होती है। अब बात कर लेते है,इसके flag की तो इसे सन 1954 में design किया गया था। इस झंडे में आपको तीन रंग देखने को मिलेंगे,जो NCC की तीन सेवाओं को बताते है । ये रंग इस प्रकार है :-

  • Light Blue: वायु सेना का प्रतिनिधत्व करता है।
  • Red: ये रंग सेना (Army ) के प्रतिनिधित्व को दर्शाता है।
  • Dark Blue:नौसेना का प्रतिनिधित्व करता है।

Flag के बीचो-बीच बड़े अक्षरों में NCC लिखा हुआ है और किनारो पर पत्तियों का बॉर्डर बनाया गया है। दोस्तों ,झंडे के सबसे निचले भाग में आपको इसकी tagline देखने को मिलेगी जो है, ‘एकता और अनुशासन ‘। तो ये था, NCC के झंडे का पूरा विवरण। अब आप सब समझ ही गए होंगे इसके रंगो का मतलब।

NCC का इतिहास:

बात करे NCC के इतिहास की, तो इसमें सबसे बड़ा योगदान हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का है। उन्होंने NCC के syllabus में काफी बदलाव किये और इसे आसान बना दिया। नेहरू जी ने syllabus से आत्मरक्षा और युद्ध स्तर की रणनीति को हटा दिया, जिससे छात्रों के लिए NCC join कर पाना और भी आसान हो गया। आप सब अच्छे से जानते होंगे की NCC के अंतर्गत students को छोटे-मोटे अस्त्र और हथियार चलाने की भी training भी दी जाती है। जिससे युद्ध के समय जरुरत पड़ने पर ये सेना की मदद कर सके।
सन 1950 में इसमें वायु सेना को भी शामिल कर लिया गया, जिससे इसकी demand युवाओं में काफी बढ़ गयी। तो देखा आपने, ये corp कितना प्रभावशाली है,देश के हित के लिए।

NCC की तैयारी कैसे करे ?

ये सवाल हर उस छात्र के मन में आता है ,जो भविष्य में NCC join करके,इसका लाभ उठाना चाहता है। तो चलिए आपके इस सवाल का भी जवाब हम दे देते है। Basically ,NCC की तैयारी स्कूल और कॉलेज के students को करवाई जाती है। इसमें उन्हें अनुशासित रहना और देश की सेवा करना सिखाया जाता है। NCC join करना और ना करना पूरी तरह आप पर निर्भर करता है।आपका मन हो तो join करे बाकि ऐसी कोई जरुरी नहीं है, की आपको इसको join करना ही पड़ेगा।

NCC के member बनने के बाद, आपको training दी जाती है,जो हूबहू military जैसी होती है। आपको हथियार चलाने के साथ -साथ दुश्मन का समझदारी से सामना करना भी सीखाया जाता है। इसमें आपको ground level पे training दी जाती है ,जिससे आपको युद्ध जैसा माहौल मिलेगा और जरूरत पड़ने पर आप बिना घबराये दुश्मन का सामना कर पाएंगे।

NCC एक बहुत ही अच्छी unit है,जो देश के युवाओं को अनुशासित बना के उनका जीवन तो संवार ही रही है,साथ ही उनमे देशप्रेम की भावना भी जगा रही है। NCC अपने हर cadet को एकजुट होकर देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

NCC Join कैसे करे?

NCC ज्वाइन करना बेहद आसान है। अगर आप एक स्कूल या कॉलेज स्टूडेंट है और NCC join करने में interested है, तो आपको अपने respective teacher से संपर्क कर सकते है। आपके teachers आपको NCC join करने में मदद जरूर करेंगे। Basically ,इसको ज्वाइन करने के लिए आपको एक form भरना होता है ,जिसके बाद आपको basic physical check -up होता है, जैसे height ,weight इत्यादि। physical पास करने के बाद आपकी NCC की training शुरू हो जाती है। अगर आपके स्कूल या कॉलेज में NCC नहीं है, तो आप आसपास के स्कूल या कॉलेज में इसे join कर सकते है।

आपको बता दे की NCC में दो division होती है।

  • Junior Division
  • Senior Division

आप किस Division में जायेगे,ये पूरी तरह निर्भर करते है,आपकी उम्र और class पर।

तो देखा आपने,कितना आसान है, NCC join करके देश की सेवा करना।

NCC Certificates in Hindi:

अब बात कर लेते है, एक अहम् मुद्दे की ,की NCC join करने से आपको फायदा क्या होता है ? तो आपको बता दे की,इसमें आप देश की सेवा तो करते ही है,इसके अलावा आपको NCC Certificate भी देती है। इन certificate से आपको बहुत-सी सरकारी नौकरी में छूट मिलती है। ये certificate आपको NCC तब देती है, जब आप अपनी training अच्छे से पूरी कर लेते है। Training के दौरान,आपको बहुत सारी सोशल activities करने को दी जाती है। इन activities को करने से आपकी communication skills तो अच्छी होती है,साथ ही आपमें leadership skill भी develop होती है।

अब बात कर लेते है ,NCC certificates के फायदों की तो, इसका इस्तेमाल आप बहुत-सी सरकारी नौकरी में कर सकते है। इस certificate के लाभ निचे दिए गए है।

  • वो सभी candidates जिनके पास NCC का certificate होता है,उनके लिए IMA (Indian military Academy ) में कुछ seats reserve होती है।
  • NCC candidates को state और central government की बहुत-सी jobs में priority दी जाती है।
  • NCC के हर एक candidate को Navy में 6 vacancy और Air Force में 10 percent की छूट मिलती है।
  • जिस छात्र के पास NCC का ‘B ‘और ‘C ‘ certificate होता है , CDS में SSC (Short Service Commission ) में जाने के लिए written exam नहीं देना पड़ता, उनका direct interview के लिए selection हो जाता है।
    आप सभी जानते हो की ,NCC cadets हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त की परेड में शामिल होते है। ये परेड बहुत सारे युवाओ को आकर्षित करने के साथ ही NCC join करने के लिए प्रोत्साहित भी करती है।
    NCC certificate के फायदे जान कर हैरान रह गए ना आप ? आप भी समय रहते इस अवसर का लाभ उढ़ाये और देश सेवा की और अपना कदम आगे बढ़ाये।

NCC किस मंत्रालय के अधीन होता है?

ये सवाल आपको थोड़ा उलझा सकता है। पर आपको हर उलझन से निकलना हमारी जिम्मेदारी है। तो दोस्तों ,आपको बता दे की NCC को central level पे तो ‘Ministry Of Defence ‘ संभालता है। वही अगर बात कर state level की तो,राज्यों में इसे शिक्षा मंत्रालय संभालता है।

NCC में दाखिला के लिए minimum height कितनी होनी चाहिए?

जैसा की आप सब जानते है,NCC में दाखिला लेने के लिए आपको एक physical test पास करना पड़ता है। NCC join करने के लिए male candidate की height 157.5 cms होनी चाहिए और female candidate की height कम से कम 152 cm होना जरुरी है।

NCC में दाखिला के लिए age limit क्या होती है?

Height के बाद,अब बात कर लेते है,NCC join करने के लिए आपकी age कितनी होनी चाहिए। जैसा की आप सब जानते होंगे, आपको NCC में तीन certificate दिए जाते है, A ,B और C। पहले आपको A certificate के लिए enrollment लेना होता है। A certificate को पाने में आपको 2 साल लगते है। इसके लिए आपकी उम्र 13 -17 years होनी चाहिए। जब आपको A certificate मिल जाता है,तो आप B और C certificate लेने के लिए eligible हो जाते है। जिसके लिए आपकी आयु 19 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ये certificate प्राप्त करने के लिए आपको 3 वर्ष का समय लग जाता है। इसका मतलब हम कह सकते है, की NCC के तीनो certificate पाने के लिए आपको 5 वर्ष का समय लग जायेगा।

Conclusion

आज की इस पोस्ट में मैंने आपको NCC से related पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। उम्मीद करती हूँ, आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसमें दी गयी जानकारी आपको अच्छे से समझ आयी होगी और NCC को लेके आपके मन में जो भी संदेह थे और दूर हो गए होंगे।
फिर भी अगर आपका कोई doubt है, तो आप comment section में पूछ सकते है। आपके doubt clear करने में मुझे ख़ुशी होगी। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आयी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share करे।

Don’t forget to connect with REVIEWTECHAUTO on Facebook, Telegram, YouTube, and Instagram.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *